कार दुर्घटना में युवक हुआ गंभीर रूप से घायल

 जशपुर : आज शुक्रवार को सुबह 7 बजे लगभग एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर, दूध लेने जा रहा युवक घर के सामने अपने दरवाजे पर ही दुर्घटना का शिकार हो गया। आपको बता दें कि कुनकुरी नगर की सकरी गली में एक तेज रफ्तार कार घर के बाहर भंडार किराना दुकान के पास खड़ी कार को इतनी जोर से टक्कर मारती है कि खड़ी कार दस फीट की दूरी तक घिसट जाती है और इस बीच घर से दूध लेने निकल रहा युवक इस दुर्घटना की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो जाता है। घायल युवक को तत्काल निजी व्यवस्था से चिकित्सालय लाया गया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर बांया पैर का टूटना तथा हाथ में फैक्चर होने की जानकारी दी है। घायल युवक  को सघन उपचार के लिये एम्बूलेंस की मदद से रांची ले जाया जा रहा है। दुर्घटना की सूचना कुनकुरी पुलिस को दे दी गई है। दुर्घटना का सबसे दुःखद पहलू यह रहा कि कार नाबालिग चला रहा था और उसकी लापरवाही ने दुर्घटना को अंजाम दिया। यह दुर्घटना जैन मंदिर मार्ग की है। जहां प्रातः 7 बजे लगभग जैन मंदिर मार्ग निवासी अमित कुमार जैन घर से दूध लेने निकला था। वहीं घर का दरवाजा जैसे ही पार कर नाली पार ही कर रहा था कि मोड़ से तेज रफ्तार कार क्रमांक सी.जी. 14 एम. क्यू. 7931 घर के बाहर खड़ी कार क्रमांक सीजी 14 एम.आर. 4536 को टक्कर मारते हुए युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। दुर्घटना के बाद दुर्घटना कारित करने वाली कार तो पुलिस थाने पहूंच गई है मगर मामले में आरोपी पर स्थिति अभी स्पष्ट नही हो पा रही है। नगर में चर्चा है कि नाबालिग द्वारा वाहन चालन के मामले को रफा दफा करने के लिये वैध लायसेंस धारी चालक द्वारा वाहन चलाना बताये जाने की कवायद की जा रही है। जिससे नाबालिग द्वारा वाहन चलाने का मामला न बन सके। इस मामले में कुनकुरी थाना प्रभारी मल्लिका बनर्जी ने बताया कि कार एक्सीडेंट से अमित जैन के घायल होने की सूचना मिली है। घायल को इलाज हेतु  बाहर ले जाया गया है।आहत की ओर से शिकायत नहीं मिली है।

रिपोर्टर : दीपक वर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.